हिल्स वाली इंटरनेशनल स्कूल सोनपुर स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, हिल्स वाली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर और PNT कॉलोनी क्रिकेट अकैडमी, पटना के बीच खेला गया जिसमें हिल्स वाली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर की टीम ने PNT कॉलोनी क्रिकेट अकैडमी, पटना को 2 विकेट से हराया।
आज का मैच हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर और PNT कॉलोनी क्रिकेट अकैडमी, पटना के बीच खेला गया। PNT कॉलोनी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 200 रन 10 विकेट पर बनाई। PNT कॉलोनी क्रिकेट अकैडमी के लिए सर्वाधिक राहुल 62 रन, और प्रिंस ने 47 रन बनाए। शिवांश ने 6 ओवर में 35 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाएं। वहीं सुमित ने 2 विकेट, वैभव और अंकित एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर ने 29 ओवर में 201 रन 7 विकेट पर जीतहासिल कर लिये। वैभव ने 93 रन और अंकित ने 25 रन बनायें। अभिषेक ने 10 रन देकर दो विकेट और हिमांशु ने 52 रन देकर दो विकेट लिए। विजेता टीम के वैभव राज को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

इससे पहले मैच का उद्घाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष विशनुकान्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे.
संक्षिप्त स्कोर :
PNT कॉलोनी क्रिकेट अकैडमी: 30 ओवर में 10 विकेट पर 200 रन, राहुल 62, प्रिंस 47, शुभम 28, अतिरिक्त 13, शिवांश 5/35, सुमित 2/26, वैभव 1/37, अंकित 1/42.
हिल्स वाली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर : 29 ओवर में 201 रन पर 7 विकेट, वैभव 93, अंकित 25, अतिरिक्त 16, अभिषेक 2/10, हिमांशु 2/52, शिवम 1/21.
Share this content:



Post Comment