Loading Now
×

आरसीबी के अलावा मैं किसी और माहौल में रह ही नहीं सकता : विराट कोहली

दिल्ली 26 फरवरी: आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अभी तक खेलते आ रहे है विराट कोहली ने आरबीसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक वो आईपीएल खेलेंगे तब तक वो आरसीबी का ही हिस्सा रहेंगे।

विराट कोहली के मुताबिक वो किसी और माहौल में रह ही नहीं सकते हैं क्योंकि उन्हें बेंगलुरू शहर से बहुत प्यार है। विराट कोहली ने कहा “जैसे ही आप बेंगलुरू एयरपोर्ट पर लैंड करके शहर की तरफ आगे बढ़ते हैं, ऐसा लगता है कि आप घर आ गए हैं।

एक ऐसे शहर में जहां आपका जन्म नहीं हुआ और ना ही आप पले-बढ़े उससे इतना प्यार है, जिसे बयां करना काफी मुश्किल है। बेंगलुरू से मेरा काफी मजबूत रिश्ता है। मैंने इतने सालों के दौरान काफी बेहतरीन दोस्त यहां पर बनाए हैं। यहां के लोग काफी अच्छे हैं। आरसीबी मेरे लिए आईपीएल टाइटल से कहीं ज्यादा बड़ी है।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने अभी तक एक भी आईपीएल का टाइटल नहीं जीता है। वो पिछले कई सीजन से आरसीबी के कप्तान थे लेकिन इसके बावजूद टीम को खिताब नहीं दिला पाए थे। शायद यही वजह है कि उन्होंने पिछले सीजन के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 4 = ?