बेगूसराय 2 फरवरी 2026: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरे दिन बेगूसराय के 2 अलग-अलग मैदान पर मुकाबले खेले गए जिसमे सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के पहला मुकाबला गांधी स्टेडियम में नौला क्रिकेट क्लब और डंडारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें नौला क्रिकेट क्लब ने डंडारी क्रिकेट क्लब को 28 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नौला क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट खोकर 194 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें नौला क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान कमलेश ने 49 और अजीत ने 39 रन का योगदान दिया वहीं डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आशीष बर्मन ने 2 और अमन ने 1 विकेट प्राप्त किया।
जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवर में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अमन ने 32 रन और आसिफ ने 29 रन का योगदान दिया वहीं नौला क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट पुष्कर ने 5 विकेट और दौलत और नीलेश ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।
शानदार गेंदबाजी करने वाले पुष्कर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया।
सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मुकाबला ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर बछवाड़ा क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम ने साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब को 76 रन से हराया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 40 ओवर में 305 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान सिराज ने 66 रन और हर्ष ने 44 रन का योगदान दिया वहीं साहेबपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट संजीत ने 3 और लोकेश और सुधांशु ने 2 -2 विकेट प्राप्त किया।
जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साहेबपुर क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 229 रन ही बना सकी। साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान देवराज ने नाबाद 109 और लोकेश गौतम ने 86 रन का योगदान दिया वहीं बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर सर्वाधिक विकेट परमानंद ने 4 और सिराज ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
शानदार खेल के प्रदर्शन करने वाले सिराज को मैन ऑफ द मैच कब पुरस्कार आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार ने प्रदान किया । मुख्य अंपायर के रूप में अबू बकर रामकुमार विश्वजीत कुमार शामिल थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि कल तीनों मैदान के ऊपर सीनियर डिवीजन के लीग मैच खेले जाएंगे।
Share this content: