Loading Now
×

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित,कई नए चेहरों को मिला मौका,रोहित होंगे कप्तान

मुंबई : भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज भी खेलनी है और इसके लिए चयनकर्ताओं ने 17 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में सभी प्रमुख खिलाड़ियों को चुना गया है। वहीं आईपीएल में धमाल मचाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया किया है।

इसके अलावा हाल ही में टी20 में वापसी करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी स्क्वाड में जगह मिली है। इस टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ही करते हुए नजर आएंगे।

टीम इस प्रकार से है :-

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

10 जुलाई को समाप्त होने वाली टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 12 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज करेगी। सीरीज का पहला मैच ओवल में खेला जायेगा। इसके बाद अगले दो मैच क्रमशः 14 जुलाई को लंदन और 17 जुलाई को मैनचेस्टर में खेले जायेंगे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 5 = ?