Loading Now
×

आईपीएल 2022 का आगाज़ आज से,रोहित शर्मा ने मुंबई टीम को लेकर कही बड़ी बाते?देखे

मुंबई : आईपीएल 2022 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की तैयारियों को लेकर बताया कि टूर्नामेंट के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस ने जमकर अपनी तैयारी की है और इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहा है।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा” पलटन, आप कैसे हैं। हम नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं। हमारी टीम नई है जिसमें कई सारे नए चेहरे हैं। ये एक अलग तरह की चुनौती है। हम टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं और तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। इस टीम ने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने काफी सफलता हासिल की। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन दूसरा मुकाबला खेलेगी।

पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई और केकेआर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम इस बार भी टाइटल जीतना चाहेगी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 2 = ?