Home Bihar खेलोज 2024 : ईस्ट एंड वेस्ट, ज्ञान निकेतन, ओपन माइंड अ बिरला स्कूल और आरडीएन पब्लिक स्कूल खो-खो के सेमीफाइनल में

खेलोज 2024 : ईस्ट एंड वेस्ट, ज्ञान निकेतन, ओपन माइंड अ बिरला स्कूल और आरडीएन पब्लिक स्कूल खो-खो के सेमीफाइनल में

by Khelbihar

पटना, 20 अक्टूबर। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे जीएनएसयू खेलोज 2024 के खो-खो स्पर्धा के सेमीफाइनल में ईस्ट एंड वेस्ट, ज्ञान निकेतन, ओपन माइंड अ बिरला स्कूल और आरडीएन पब्लिक स्कूल ने अपनी जगह पक्की कर ली।

कबड्डी स्पर्धा के सेमीफाइनल में रेडियंस इंटरनेशनल स्कूल, फाउंडेशन एकेडमी, बिहटा, शिवम कॉन्वेंट और ओपन माइंड बिरला स्कूल ने अपनी जगह पक्की कर ली।

बास्केबॉल में न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल, ईशान इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदा इंटरनेशनल, आरटीएस स्कूल और रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल ने जीत हासिल की।

IMG-20241020-WA0018-300x200 खेलोज 2024 : ईस्ट एंड वेस्ट, ज्ञान निकेतन, ओपन माइंड अ बिरला स्कूल और आरडीएन पब्लिक स्कूल खो-खो के सेमीफाइनल में

खो-खो मैच क्वार्टरफाइनल
ईस्ट एंड बेस्ट ने दून पब्लिक स्कूल, ज्ञान निकेतन ने संत टेरेसा स्कूल, ओपन माइंड बिरला स्कूल ने मोरेल डेवलपमेंट स्कूल और आरडीएन पब्लिक स्कूल ने जेएनएस पब्लिक स्कूल को हराया।

कबड्डी क्वार्टरफाइनल
रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल ने संत टेरेसा स्कूल को 28-27, फाउंडेशन एकेडमी बिहटा ने संकल्प पब्लिक स्कूल को 26-9,शिवम कॉन्वेंट ने ज्ञान निकेतन को 35-24, ओपन माइंड बिरला ने पटना दून पब्लिक स्कूल को 27-26 से हराया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े