Home IPL आईपीएल 2022 में लखनऊ टीम नाम ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ होगा

आईपीएल 2022 में लखनऊ टीम नाम ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ होगा

by Khelbihar

लखनऊ 25 जनवरी: आईपीएल 2022 की नई फ्रेंचाईजी लखनऊ की टीम का नाम क्या होगा। इसका इंतजार क्रिकेट फैन्स कर रहे थे. क्योकि कुल दिन पहले लखनऊ के टीम का नाम रखने के लिए टीम के मालिक ने फैन्स से नाम बताओ नाम कमाओ का नाम दिया था .जिसके बाद लखनऊ टीम की अधिकारी नाम की घोषणा हो गई है . लखनऊ का ऑफिशियल नाम ‘लखनऊ सुपरजायंट्स’ होगा।

टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इस बात का ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से लखनऊ टीम की वेबसाइट पर फैंस से इस टीम का नाम रखने को लेकर सलाह मांगी गई थी और आखिरकार करोडो-करोड़ फैंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स के नाम का सुझाव दिया था जिसके बाद लखनऊ टीम का नाम रख दिया गया है .

आपको बता दे की इस साल दो नई टीम आईपीएल में जुड़ रही है जिसके बाद आईपीएल में कुल अब 10 टीम हो जायेंगे. नाम के खुलासे के समय टीम के मालिक गोयनका के साथ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और मेंटॉर गौतम गंभीर भी शामिल थे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े