खगड़िया : जिला क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 सुपर डिवीजन के ग्रुप A का अंतिम मुकाबला माही क्रिकेट क्लब परबत्ता बनाम सनी जैम्स क्रिकेट क्लब के बीच जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में खेला गया।

टॉस जीतकर सनी जेम्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया 35 ओवर के मैच में बल्लेबाजी करते हुए सनी जैम्स क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाएं! जवाब में खेलने उतरी माही क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट खोकर मात्र 14.5 ओवर में ही 163 रन बनाकर मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया!

सनी जेम्स क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज संजीव ने सर्वाधिक 65 रनों का योगदान दिया एवं आफताब ने नॉट आउट 34 रन बनाएं! माही क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने चार विकेट लिए तथा गोलू मिश्रा ने तीन विकेट लिए! माही क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज गोलू मिश्रा ने शानदार 59 रनों का योगदान दिया तथा निलेश ने 31 रनों की पारी खेली एवं हसनैन ने ताबरतोड़ 24 रन बनाएं! सनी जेम्स के गेंदबाज सुमित ने दो विकेट लिए तथा आफताब ने एक विकेट लिए! माही क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी गोलू मिश्रा को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया!

अंपायर की भूमिका में मनोहर कुमार एवं संदीप थे तथा स्कोरऱ सौरभ कुमार थे!कल का मुकाबला सुपर डिवीजन के ग्रुप B का दूसरा लीग मैच लर्निंग क्रिकेट अकादमी बनाम जननायक कर्पूरी ठाकुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा!
Share this content: