Loading Now
×

मो. शमी के बचाव में उतरे क्रिकेट के भगवान” सचिन तेंदुलकर”कहा”मैं शमी और टीम इंडिया के पीछे खड़ा हूं

टी20 विश्व कप में में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसको लेकर सोशल मीडिया पर टीम के फैंस में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है. कुछ लोग भारत की हार के लिए टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

इसके अलावा कुछ लोग उन्हें उनके धर्म को लेकर भी ट्रोल कर रहे हैं. ऐसे में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज शमी के सपोर्ट में उतर आए हैं. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, आरपी सिंह, हरभजन सिंह के बाद सचिन तेंदुलकर ने शमी का समर्थन किया है.

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया ?

क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को ट्वीट कर मोहम्मद शमी का समर्थन किया और उन्हें एक बेहतरीन गेंदबाज बताया. सचिन ने ट्वीट में लिखा, “जब हम टीम इंडिया का समर्थन करते हैं, तो हम टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी का समर्थन करते हैं. मोहम्मद शमी एक प्रतिबद्ध, विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं. किसी भी अन्य खिलाड़ी की तरह वह दिन उनके लिए अच्छा नहीं रहा. मैं शमी और टीम इंडिया के पीछे खड़ा हूं.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 2 = ?