Home Bihar पटना एकेडमी ने जीता रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का खिताब

पटना एकेडमी ने जीता रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का खिताब

by Khelbihar

पटना, 2 फरवरी। पटना एकेडमी ने रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। है।

स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही इस लीग के फाइनल में पटना एकेडमी ने स्पोर्टिंग एफसी को 2-0 से हराया। पटना एकेडमी की ओर से सुकु कुमार ने खेल के दूसरे और मनोज कुमार ने खेल के 43वें मिनट में गोल दागा। पटना एकेडमी के उमेश बश्ली को पीला कार्ड दिखाया गया। सुकु कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व संतोष ट्रॉफी प्लेयर कालका सिंह ने प्रदान किया।

मैच के रेफरी किशन कुमार, सुनील कुमार, शुभम कुमार शर्म, अमरजीत कुमार थे।

मैच का उद्घाटन पूर्व महापौर श्याम बाबू राय, पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद उर्फ साधू गोप, योग गुरु विद्या भूषण सिंह, पूर्व पार्षद सह सचिव, जीएसी अविनाश राय मंटू ने किया और इन सबों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

सभी 28 क्लब के सचिव को श्याम बाबू राय के सुपुत्र अविनाश राय ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सबों का स्वागत पूर्व महापौर श्याम बाबू राय ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त सचिव मनोज कुमार ने किया।

इस मौके पर रामईश्वर प्रसाद, गोपीनाथ दत्ता, सुनील कुमार, शिवशंकर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह,चंदेश्वर प्रसाद, मनोहर राय, रमेश कुमार शर्मा उपस्थित थे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े