Home Bihar पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग नेशनल क्रिकेट क्लब एवं मालसलामी एकादश विजयी

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग नेशनल क्रिकेट क्लब एवं मालसलामी एकादश विजयी

by Khelbihar

पटना:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब ने खगौल क्रिकेट क्लब को 18 रन से एवं माल सलामी एकादश ने कदम कुआं क्रिकेट क्लब को 166 रन से हराया।

संक्षिप्त स्कोर

नेशनल क्रिकेट क्लब 179 रन 9 विकेट के नुकसान पर। अनुराग 35 गेंद पर 55 रन, आयुष 37 रन, युवराज 22 रन। मोहित 5 विकेट 31 रन पर, रोहित एक विकेट 23 रन पर, अनुनजय एक विकेट 27 रन पर।

खगोल क्रिकेट क्लब 158 रन 9 विकेट के नुकसान पर। शाहिद 59 रन, प्रभात 18 रन। अनूराज एक विकेट 24 रन रवि 1 विकेट 10 रन, अभिषेक दो विकेट 29 रन पर।

दूसरा मैच माल सलामी एकादश एवं कदम कुआं क्रिकेट क्लब के बीच में खेला गया माल सलामी एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाया। जवाब में कदम कुआं क्रिकेट क्लब ने 65 रन सभी खिलाड़ियों के आउट होने पर बनाया।IMG-20240514-WA0002-200x112 पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग नेशनल क्रिकेट क्लब एवं मालसलामी एकादश विजयी

संक्षिप्त स्कोर

मालसलामी एकादश 231 रन 6 विकेट के नुकसान पर। कुंदन 51 रन, अबू सलाह 46 रन सानूद 33 रन,अजीत 34 रन। अनीश 4 विकेट 41 रन देकर
कदम कुआं क्रिकेट क्लब 65 रन सभी खिलाड़ियों के आउट होने पर
अनीश 12 रन, निखिल 11 रन अभिषेक 6 विकेट 10 रन पर

दूसरा मैच एन एम सी सी एवं एवं अनिसाबाद बॉयज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें एन एमसीसी ने अनीसाबाद बॉयज क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित किया। अनीसाबाद बॉयज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर 157 रन सभी खिलाड़ियों के आउट होने पर बनाया

संक्षिप्त स्कोर

शुभम 67 रन 33 बॉल पर, अनूप 33 सन 19 गेंद पर। सुधांशु तीन विकेट 36 रन पर, अमित कुमार 2 विकेट 14 रन पर, सुमित कुमार एक विकेट 28 पर।

एनएमसीसी 158 रन 6 विकेट के नुकसान पर। राजेश 60 रन 39 गेद पर,अमित कुमार 36 रन। बबलू दो विकेट 21 रन पर, रता एक विकेट 24 रन पर।

कल का मैच (15.05.2024)प्रातः 8:00 बजे

एलायंस क्रिकेट क्लब बनाम वाई ए सी सीटी
दूसरा मैच अपराह्न 1:00 से
पायनियर क्रिकेट क्लब बनाम रेनबो क्रिकेट क्लब

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े