Loading Now
×

सीआईएससीई(CISCE)क्षेत्रीय अंडर-19 क्रिकेट में पटना जोन की शानदार जीत,बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के अर्पित कमल का शानदार प्रदर्शन

धनबाद, झारखंड: डी नोबिली स्कूल, कोराडीह, धनबाद में खेले गए सीआईएससीआई (CISCE) क्षेत्रीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पटना जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद जोन को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टॉस जीतकर पटना जोन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। धनबाद जोन की टीम ने 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना जोन की टीम ने 7.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

IMG-20260501-WA0009 सीआईएससीई(CISCE)क्षेत्रीय अंडर-19 क्रिकेट में पटना जोन की शानदार जीत,बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के अर्पित कमल का शानदार प्रदर्शन

पटना जोन की जीत के नायक अर्पित कमल रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 2 ओवर में 4 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके बाद बल्लेबाजी में भी अर्पित कमल ने 12 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अपने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अर्पित कमल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस शानदार जीत के साथ पटना जोन ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रियांशु के ऑलराउंड खेल से ट्रैम्फैंट सीसी विजयी।

Next post

18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में सीएबी ब्लू ने पैंथर को 2 विकेट से हराया

Post Comment

🔒 Security Check
6 − 2 = ?