Home Bihar रणजी ट्रॉफी: पहले दिन मध्य प्रदेश ने बिहार पर बनाई बढ़त,बिहार 99 रन पर ढेर।

रणजी ट्रॉफी: पहले दिन मध्य प्रदेश ने बिहार पर बनाई बढ़त,बिहार 99 रन पर ढेर।

by Khelbihar

पटना 26 अक्टूबर 2026। रणजी ट्रॉफी एलीट के मैच में बिहार और मध्य प्रदेश के बीच होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार की टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक़ नहीं रहा। बिहार ने अपनी पहली पारी में 99 रन बनाया। मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 261 रन बनाकर 3 विकेट गंवाए हैं। इस प्रकार मध्य प्रदेश को बिहार पर अब तक 162 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है, जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

IMG-20260501-WA0009 रणजी ट्रॉफी: पहले दिन मध्य प्रदेश ने बिहार पर बनाई बढ़त,बिहार 99 रन पर ढेर।

बिहार की बल्लेबाजी में मंगल महरौर ने 42 और सुराज ने 15 रन बनाया। 

मध्य प्रदेश की गेन्दबाजी में सारांश जैन ने 13 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 40 रन देकर 7 विकेट चटकाया। आवेश को 2 और कार्तिके को 1 विकेट मिला।मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी में यश दुबे 84, चंचल 28 रन तथा सक्षम पुरोहित ने 113 रनों की पारी खेली। मध्य प्रदेश का कूल स्कोर 57 ओवर में 261 रन 3 विकेट के नुकसान पर।बिहार की गेन्दबाजी में आज का खेल ख़त्म होने तक अमोद यादव ने 2 विकेट तथा सूरज ने 1 विकेट चटकाया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 रणजी ट्रॉफी: पहले दिन मध्य प्रदेश ने बिहार पर बनाई बढ़त,बिहार 99 रन पर ढेर।

पहले दिन के खेल के बाद मध्य प्रदेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। बिहार के गेंदबाजों के सामने मध्य प्रदेश की पारी पर अंकुश लगाने और शेष विकेट जल्द हासिल करने की चुनौती होगी। मैच के आगामी दिनों में बिहार की टीम को वापसी करने के लिए बेहतर गेंदबाजी और रणनीतिक प्रदर्शन करना होगा।

अब बिहार की टीम की कोशिश होगी कि वह जल्द से जल्द शेष विकेट लेकर मध्य प्रदेश की बढ़त को सीमित करे और मुकाबले में वापसी की संभावनाएं बनाए रखे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े