Loading Now
×

सहरसा जिला सीनियर लीग: क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने कोशी स्मैशर्स को 25 रनों से पराजित किया।

सहरसा 2 मार्च: सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2020-21 का आज का मैच क्लब ऑफ एलेवन स्टार एवं कोशी स्मैशर्स के बीच खेला गया ।।

जिसमें क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए 27.4 ओवर में अभिनव के 59 रन (68 बॉल),सनी के 46 रन (40 बॉल),रविरंजन के 18 रन (10 बॉल) की सहायता से 194 रन बनाया ।कोशी स्मैशर्स की ओर से प्रशांत ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट,मोहित ने 6 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट,हिमांशु ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया

जिसके जवाब में कोशी स्मैशर्स ने 29 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर रिषभ के 25 रन (43 बॉल),मोहित के 47 रन (41 बॉल),वरुण के 23 रन (22 बॉल),अनूप के 21 रन (22 बॉल) की सहायता से 170 रन बनाया । क्लब ऑफ एलेवन स्टार की ओर से कुणाल ने 6 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट, काशिफ़ ने 5 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट,अभिनव ने 6 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट ,वकार ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।।इस प्रकार क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने कोशी स्मैशर्स को 25 रनों से पराजित किया।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार एवं असफहान खान,बिश्वनाथ कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,मनोरंजन सिंह,शशिभूषण कुमार,शैलेश जी इत्यादि उपस्थित थे।

मैच के सफल संचालन में शारिक, रोहित,केशव,अंशु ,अनंत,न्यूटन, प्रवेश,शीतांशु इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 6 = ?