Home Bihar सारण जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम ने ईगल क्रिकेट क्लब को 103 रनों हराया

सारण जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम ने ईगल क्रिकेट क्लब को 103 रनों हराया

by Khelbihar

छपरा : राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आज चौथे मैच के मुख्य अतिथि श्री जयराम राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए आज का मैच ईगल क्रिकेट क्लब बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट के बीच हुआ।

जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें हसरत 55 ऋषभ राज 34 गजाल मोहमद 26 और साकिर इकबाल 23 रनों का योगदान दिया ईगल क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी में नीतिश 2 मुन्ना 2 और गौरव ने 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में खेलने उतरी ईगल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23.5 ओवरों में 127 रनों पर ढेर हो गई जिसमें विनय 32 नीतिश 16 और विश्वजीत ने 14 रनों का योगदान दिया स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम के तरफ से गेंदबाजी में प्रशांत कुमार सिंह ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किए गजाल मोहमद 2 संदीप और गौरव एक एक विकेट हासिल किए स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम ने ईगल क्रिकेट क्लब को 103 रनों हराया।

प्रशांत कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इंदु कुमारी. सचिव रजनीश कुमार सिंह .संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा. कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी .इस प्रतियोगिता के संयोजक रमेश कुमार सिंह .सुरेश प्रसाद सिंह .विभूति नारायण शर्मा .पॉल इस्माइल .दिनेश पर्वत .सुनील कुमार सिंह .संजय कुमार सिंह . संजीव कुमार सिंह.राजेश राय. कैसर अनवर डब्लू .अमित कुमार सिंह .ऋषभ राज. आनंद सिंह .संतोष कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े