Loading Now
×

झाझा को हारकर पावर स्पोर्टिंग हवेली की टीम सूर्यगढ़ा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में

सूर्यगढ़ा 16 मार्च: स्थानीय हाई स्कूल प्लस टू मैदान में आयोजित सूर्यगढ़ा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का क़्वार्टर फाइनल मुकाबला पावर स्पोर्टिंग हवेली खरगपुर और रेलवे स्टेशन क्लब झाझा के बिच खेला गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर स्पोर्टिंग हवेली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रनो का बड़ा स्कोर बनाया जिसमे आशीष यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 बॉल में 56 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावे रजनीश कुमार 26 रन ,आशीष कुमार नाबाद 25 रन ,सत्येंद्र यादव 18 रन और डीप प्रभात 14 रनो की योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए झाझा के गेंदबाज वाशिम अकरम और सुभम कुमार ने दो दो विकेट तथा राजू और अमित ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन क्लब झाझा की टीम सिर्फ 15.4 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जिसमे सबसे अधिक रन मनीष किशोर ने 28 रन ,समर्थ सिंह 17 रन ,और अमित ने 14 रन बनाया। गेंदबाजी में पावर स्पोर्टिंग हवेली के सुमन सिंह ,रजनेश कुमार को तीन तीन विकेट,सत्येंद्र दो विकेट और अमित राज , सचिन को एक एक विकेट मिला। इस तरह पावर स्पोर्टिंग की टीम सेमीफ़ाइनल के लिए प्रवेश कर गई।मैन ऑफ़ द मैच रजनीश कुमार को दिया गया।कल का मुकाबला वाइसीसी सूर्यगढ़ा और दानापुर के बीच खेला जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 4 = ?