SSR U-17 T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बरबीघा क्रिकेट क्लब की टीम ने सोनपुर डायमंड को 79 रनों से हराया।
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 (2025-26) के पांचवे संस्करण का नौंवा मुकाबला सोनपुर डायमंड और बरबीघा क्रिकेट क्लब, शेखपुरा के बीच खेला गया जिसमें बरबीघा क्रिकेट क्लब की टीम ने सोनपुर डायमंड को 79 रनों से हराया।
आज का मैच सोनपुर डायमंड बनाम बरबीघा क्रिकेट क्लब, शेखपुरा के बीच खेला गया। बरबीघा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 143 रन 8 विकेट पर बनाई। बरबीघा के लिए सर्वाधिक संजीव ने 43 रन बनाए। राजवीर ने 27 रन और शिवम ने 33 रन बनाये। शिव ने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 2 विकेट लिए वही आर्यन ने 2 विकेट चटकाएं। जवाब में खेलने उतरी सोनपुर डायमंड की टीम मात्र 11.3 ओवर में 64 रन ही बना सकी और बरबीघा की टीम ने 79 रनों से इस मैच को जीत लिया। वहीं प्रणव ने 26 रन बनाये, इंद्रकांत ने 3 विकेट, आनंद और अंकेश ने 2-2 विकेट लिए। विजेता टीम के इंद्र कांत को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

इसस पहले SSR क्रिकेट क्लब, सारण के सचिव अनूप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक अरविन्द सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह, प्रिंस कुमार और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।
संक्षिप्त स्कोर
बरबीघा क्रिकेट क्लब: 20 ओवर मे 143 रन 8 विकेट, संजीव 43 रन, शिवम 33 रन, राजवीर 27 रन, अतिरिक्त 21, आर्यन 2/26, शिव 2/27.
सोनपुर डायमंड: 11.3 ओवर में 64 रन 10 विकेट, प्रणव 26 रन अतिरिक्त 31, इंद्रकांत 3/11, आनंद 2/7, अंकेश 2/15.
Share this content:



Post Comment