पटना : झंझारपुर टाइगर्स के तत्वावधान में सिमरा मिनी स्टेडियम में चल रहे मॉनसून कप अण्डर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा मैच में टाउन क्रिकेट अकादमी ने रेनबो बेनीपुर को एक विकेट से हराकर पूरे अंक हासिल किए ।
पहले बल्लेबाजी करते हुई रेनबो क्रिकेट अकादमी ने 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 107 रन ही बना सकी जिसमे टीम के लिए आशीष 31 व सुरजीत 16 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुई टाउन क्रिकेट अकादमी के शाहनवाज ने 4 और रचित व अभिग्य ने 2- 2 विकेट लिए।

108 रनों के लक्ष्य के जबाब में उतरी टाउन क्रिकेट अकादमी की टीम ने हासिल तो कर लिए लेकिन यह मुकाबला काफ़ी रोमांचक रहा इतनी आसानी से जीतने नहीं दिया रेनबो की टीम गेंदबाजी के लाजबाब प्रदर्शन से मैच को रोमांचक बनया पर फिर भी टाउन क्रिकेट अकादमी ने 1 विकेट से मैच को जीत लिया।
टीम के लिए जयेश 18 रन, ओमनरायण 14 आकाश 19 रन का योगदान किया जबकि गेंदबाजी में किशन ने 3 विकेट झटके।आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मो•शाहनवाज को समाजसेवी श्री अमित मिश्रा के करकमलो से दिया गया ।कल का मैच सिंह हास्पिटल बनाम न्यू वेव जयनगर।
Share this content: