Loading Now
×

धमतरी जिले के सीनियर खिलाड़ियों का ट्रायल 9 जनवरी को,

धमतरी(छत्तीसगढ़) 02 जनवरी:  छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 29 जनवरी 2022 से 12 फरवरी 2022 के मध्य प्रस्तावित, सीनियर प्लेट ग्रुप (डेज मैचेज) एवं T-20 मैचेज वर्ष 2022 के लिए धमतरी जिला क्रिकेट संघ द्वारा टीम का चयन ट्रायल दिनांक 09 जनवरी 2022 को पी.जी.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
जिसकी जानकारी देते हुए धमतरी जिला क्रिकेट संघ के सहसचिव सकुश गुप्ता ने बताया है कि”धमतरी जिला के समस्त ड्यूज बॉल क्रिकेट खिलाडी पी.जी.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में कार्यालय प्रभारी श्री जयंत बाबर के पास, पंजीयन करने तथा पजीकृत खिलाडियों से पंजीयन नवीनीकरण करने हेतु, 01 नवीन पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल जन्म प्रमाणपत्र, डिजिटली जन्म प्रमाणपत्र, मूल आधारकार्ड, मूल-निवास प्रमाणपत्र, 08, 10, 12 वीं क्लास की मूल अंकसूची सहित, प्रात: 10 से शाम 6.00 बजे के मध्य संपर्क कर सकते है।।
09 जनवरी 2022 को पी.जी.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडियों को सफ़ेद ड्रेस में स्वयं की कीट के साथ उपस्थित होना आवश्यक है ! ट्रायल में पहले फिटनेस टेस्ट किया जावेगा, तत्पच्यात फील्डिंग,बेटिंग एवं गेंदबाजी का टेस्ट लिया जावेगा ! धमतरी जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ चयनकर्ताओं द्वारा चयन प्रकिया संपन्न होने के बाद चयनित 25 खिलाडियों के नामों की घोषणा की जावेगी ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 4 = ?