Home NATIONAL CRICKET कवर्धा जिले के सीनियर खिलाडियों का ट्रायल 8 फ़रवरी को

कवर्धा जिले के सीनियर खिलाडियों का ट्रायल 8 फ़रवरी को

by Khelbihar

कवर्धा 05 फरवरी: छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा आगामी सत्र की घोषणा कर दिया गया है जिसके आदेश पर कवर्धा जिला क्रिकेट संघ के सीनियर खिलाड़ियों को डेज मैच के लिए जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल 8 फरवरी को करपात्री आउटडोर स्टेडियम में जिला टीम के गठन के लिए लिया जायेगा। इसकी जानकारी कवर्धा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बलबीर खनूजा ने दी है।

उन्होंने बताया कि” आगामी 15 फ़रवरी से छतीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा सिनिएर खिलाडियों का अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कई जिले में होने जा रहा है जिसको देखते हुए कवर्धा जिला सीनियर टीम बनाने हेतु जिले के खिलाडियों का ट्रायल किया जा रहा है .

जो खिलाडी पहले से जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत है उन्हें सिर्फ ट्रायल के लिए अपना नवीकरण करना है जबकि नये खिलाडी जो पहली बार ट्रायल दे रहे है उन्होंने कवर्धा जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ में अपना पंजीकरण कराना होगा .

कैसे कराएँगे नये खिलाडी अपना पंजीकरण

सचिव बलबीर खनुजा ने बताया कि” अपना पूर्व अंकप्रमाण्पत्र,डिजिटल या मैनुअल जन्मप्रमाण पत्र से पंजीकरण करना होगा . कोरोना के कारण खिलाडियों को वैक्सीन लेना अनिवार्य है .

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े