Loading Now
×

बक्सर लीग:-विराट क्रिकेट क्लब बना ग्रुप विजेता

Khelbihar.com

Buxer:बक्सर जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन में आज खेले गए मैच में विराट क्रिकेट क्लब ने न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित कर अपने ग्रुप में अजेय बन गया ।

टॉस न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी पूरी टीम 24.5 ओवर में 96 रन बनाकर आउट हो गयी जिसमें प्रकाश कुमार ने 24 ऋषभ राय ने 20 तथा अमित कुमार ने 18 रनों का योगदान किया ।शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार न कर सका ‌।अतिरिक्त के रूप में 13 रन बने। विराट क्रिकेट क्लब की तरफ से विशाल राठौर,सुधांशु सिंह एवं शहबाज अफरीदी ने 2,2 जबकि आरूष कुमार ने 1 विकेट प्राप्त किया 3 बल्लेबाज रन आउट हुए।

इसके जवाब में विराट क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 3 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में ही 100 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।जिसमें विशाल सतजर ने 40,अभिषेक कुमार ने नाबाद 25 रन पंकज कुमार ने 14 रनों का योगदान किया अतिरिक्त के रूप में 12 रन बने। न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से हिमांशु पाठक रोहित कुमार एवं प्रताप नारायण ने 1,1विकेट प्राप्त किया।

आज के अंपायर निरंजन कुमार एवं कौशल राय थे जबकि स्कोरिंग का कार्य उत्सव कुमार ने किया।मैच के दौरान संजय कुमार राय के अलावे अन्य कई वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद थे।कल का मैच लालगंज क्रिकेट क्लब बक्सर तथा न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब बक्सर के बीच खेला जाएगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment