Loading Now
×

मुज़फ्फरपुर जिला लीग में बबलू एलेवन क्रिकेट एकेडमी ने की जीत से शुरुआत

मुजफ्फरपुर 10 मार्च: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ने दिव्य दृष्टि फाउंडेशन को 153 रनों के भारी अंतर से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में बबलू 11 क्रिकेट अकादमी टॉस जीतकर निर्धारित 35 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 249 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें चंद्रप्रकाश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए वही सम्मी ने 58 विक्रांतने ने 31 अन्ना ने 25 रन बनाएं।गेंदबाजी में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन के मुदाशीर ने 3 दयाचंद ने 2 अनुराग ने 2 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी दिव्य दृष्टि फाउंडेशन की पूरी टीम 22 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें राजन ने 53 अनुराग ने 11 और डेनियल ने 10 रन बनाएं गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से विक्रांत और सुप्रीम ने 3 और शम्मी आदिल ने 2 विकेट लिया

आज का मैन ऑफ द मैच बबलू 11 क्रिकेट अकादमी के शम्मी को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment