चैंपियन ट्रॉफी :-रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Patna: एसएसआर चैंपियन ट्रॉफी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग में आज का मैच आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी और रॉयल क्रिकेट एकेडमी गर्दनीबाग के बीच खेला गया जिसमें रॉयल क्रिकेट एकेडमी 3 विकेट से विजयी हुई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आशा बाबा की टीम ने 44.2 ओवर में 141 रन बनाए जिसमे कार्तिक 29,आयुष 26 और कृष्णा 22 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए हर्ष और विवेक ने 3-3 विकेट मिला।
142 रनों के जबाब में रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम 27.5 ओवर में 7 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमे हर्ष 36 रन और निशांत 31 रन बनाए।गेंदबाजी में आयुष 3 और आयुष कुमार को 2 विकेट मिला।
Share News:



Post Comment