Loading Now
×

पटना : 36वीं अम्बेदकर खले सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 15 मई शाम 5.30 बजे स्थानीय विद्यापति भवन हॉल (म्यूजियम के पीछे) में किया जाएगा। इस बात की जानकारी आयोजन सचिव जे0के0 दास ने दी।

समारोह का उद्घाटन श्री राम कृपाल यादव, सांसद करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि श्री गिरिश शंकर (भा0प्र0से0) होंगे। इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमित कुमार, आरक्षी महानिरीक्षक, केन्द्रीय सुरक्षा बल, सुश्री (डॉ0) डॉली सिन्हा, प्रतिकुलपति, एल.एन.मिश्रा विश्वविद्यालय होंगे।

जबकि श्री मुन्ना कुमार सिंह, कमान्डेंट श्री ए0के0 शाही, महाप्रबंधक, इंडियन बैंक, श्री ए0के0 सिंह, सहायक महाप्रबंधक, इंडियन बैंक, श्री उमेश चन्द्र मिश्र, सहायक महाप्रबंधक, एस0बी0आई0 विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगे।समारोह में विभिन्न खेलों के वर्तमान एवं पूर्ण खिलाड़ियां को सम्मानित किया जाएगा, जबकि 158 विजेता भी पुरस्कृत होंगे।

Post Comment