Loading Now
×

बहराइच जिला सब जूनियर क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ग्रीन विजयी

बहराइच : जिला क्रिकेट सघ बहराइच द्वारा आयोजित जिला अंडर 14 सब जूनियर क्रिकेट लीग में शनिवार 4 फरवरी को फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ग्रीन और भारत क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया था जिसमे फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ग्रीन की टीम 143 रनो से इस मुकाबले को जीत लिया। इससे पूर्व मैच का उद्धघाटन वरिष्ठ खिलाडी जहीन खान ,तौफीक खान व डॉ उमर खान ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 183 रन बनाया जिसमे अस्मित मौर्य ने शानदार 70 रन और मो सैफ ने 42 रनो की पारी खेली। गेंदबाजी में पवित्र जैन ने तीन ,उमाशंकर और प्रियांशु को दो दो विकेट मिला। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए भारत क्रिकेट क्लब की टीम 9 ओवर में 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जिसमे प्रियांशु 10 रनो का योगदान किया। गेंदबाजी में साबित राजा और वंश शुक्ला को चार -चार विकेट मिला।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment