पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एलायंस सीसी विजयी
पटना, 27 मई। पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार यानी 27 मई को खेले गए मुकाबले में एलायंस सीसी ने जेपीसीसी को 180 रन से हराया।
टॉस एलायंस सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 39 ओवर में सभी विकेट खोकर सभी विकेट खोकर 275 रन बनाये। जवाब में जेपी सीसी की टीम 22.2 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आयुष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
एलायंस सीसी : 39 ओवर में 275 रन पर ऑल आउट राम यादव 68, सुमित शर्मा 17, प्रसुन्न 34, उत्कर्ष नील 4, पुरुषोत्तम 1, ऋषिकेश वैष्णवी 67, नितिन कुमार 10, ताज हसन 19, आयुष कुमार नाबाद 10, अतिरिक्त 43, सद्दाव 1/33, आलोक कुमार यादव 3/33, अमृत नारायण 2/55, राज आर्यन 2/66, पीयूष 2/10
जेपी सीसी : 22.2 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट, राज आर्यन 10, पीयूष 39, पीयूष कुमार सिंह 1, उज्ज्वल 5, अमृत नारायण 11, अमन 1,सद्दाव 5, आयुष 1, आलोक कुमार यादव 7, सत्यम नाबाद 1, अतिरिक्त 14, आयुष 4/18, रोहित 2/26, हसनन 1/21, नितिन कुमार 1/7, राम यादव 1/3



Post Comment