नालंदा क्रिकेट अकादमी ब्लू तथा नालंदा जूनियर क्रिकेट क्लब ने अपने मैच जीते।
नालंदा : जिला सीनियर क्रिकेट लीग सत्र 2024-25 मे आज बिहारशरीफ़ मैदान पर नालंदा क्रिकेट अकादमी ब्लू बनाम नालंदा यूथ क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा यूथ क्रिकेट क्लब ने 14.5 ओवर में दस विकेट खोकर मात्र 38 रन बनाये, जवाब में खेलते हुए नालंदा क्रिकेट अकादमी ब्लू ने 6.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाकर मैच जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर :
नालंदा यूथ क्रिकेट क्लब 38/10, 14.5 ओवर।अभिषेक कुमार 16 रन। फैज़ 13/5, श्याम 8/3 और राजीव 15/2 विकेट लिये।नालंदा क्रिकेट अकादमी ब्लू 39/10, 6.5 ओवर।अमित 13 रन।बओम प्रकाश 9/3। अम्पायर : हैदर अली और अंकित
एकंगरसराय मैदान:
नालंदा जूनियर क्रिकेट क्लब बनाम डॉ सरस्वती देवी क्लब के बीच मुकाबला खेला गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा जूनियर क्लब ने 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाये। जवाब में डॉ सरस्वती देवी 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना पायी।
संक्षिप्त स्कोर :
नालंदा जूनियर क्रिकेट क्लब 207/8, 35 ओवर।राज 67, सूरज 55, जैकी तथा मोहित 14/14 रन। नीरज कुमार 34/4.डॉ सरस्वती देवी क्लब 142/9, 35 ओवर।सुजल 57, अभय 35 तथा अमित 20 रन।मोहित 18/3 तथा अभिषेक 19/3.अम्पायर : बिक्रम सोलंकी और सूरज कुमार



Post Comment