Loading Now
×

सारण जिला सीनियर लीग में सहवाग क्रिकेट अकादमी गड़खा जीता

सारण : मढ़ौरा में खेले जा रहे अमितांश कप सारण जिला सिनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आज तीसरे मैच में सहवाग क्रिकेट अकादमी गड़खा ने दहियावां क्रिकेट अकेडमी ग्रीन को 113 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहवाग क्रिकेट अकादमी ने 24.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 186 रन बनाए जिसमें तौकीर आलम 62 विश्वजीत 27 आर्यन 21 निगम 16 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट अकेडमी ग्रीन के तरफ से रोहित 3 नवनीत 3 उज्ज्वल 2 समर्थ 1 उत्तम 1 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी दहियावाँ क्रिकेट अकेडमी ग्रीन ने 15.5 ओवर 73 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें सत्यम ने 32 रन बनाए गेंदबाज़ी करते हुए सहवाग क्रिकेट अकादमी के तरफ से रमन 5 अंकित 3 अमित 1 तौकीर 1 विकेट लिए मैन ऑफ द मैच रमन सिंह को दिया गया।

इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष रोहित यादव सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी सचिव रजनीश कुमार सिंह संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह राजन प्रसाद यादव रिजवी राज इत्यादि लोग मौजूद थे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment