जहानाबाद जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में साईं क्लब 3 रनों से जीता
जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ( सेशन : 2024- 25)जहानाबाद के स्थानीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में खेले जा रहे जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में साईं क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
साईं क्लब के 195 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई साईं क्लब तरफ से कुमार शुभम ने बेहतरीन पचास रनों की पारी (60) रन जड़ा। इनके अलावा गौतम कुमार ने भी (46) रनो का योगदान दिया ।nycc क्रिकेट क्लब के तरफ से राजीव ने 4 विकेट और सूरज आयुष ने 2 विकेट हासिल किया।

195 रनो का पीछा करने उतरी nycc क्लब ने रोमांचक मुक़ाबले में 192 रनों पे पूरी टीम सिमट गई।nycc क्लब के तरफ इशांत ठाकुर ने बेहतरीन 75 रन की पारी खेला हिमांशु ने 44 रनों का योगदान दिया।साईं क्लब के तरफ से अंकित राज ने 4 विकेट प्रवीण ने 3 विकेट गोलू यादव ने 2 विकेट।
अंकित राज को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के प्रदर्शन के लिये जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजीव कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया।
Share News:



Post Comment