Loading Now
×

अगले कुछ महीने कप्तानी करूंगा, तब तक दूसरा कप्तान ढूंढ लो : रोहित शर्मा

पटना : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस समीक्षा बैठक में बीसीसीआई अधिकारियों के साथ कप्तान रोहित शर्मा, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी शामिल हुए। यहां रोहित ने अपने इरादे साफ करते हुए ये बता दिया है कि वो अगले कुछ महीनों तक टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालना चाहते थे जिसके दौरान मैनेजमेंट नए कप्तान को चुन सकता है।

सूत्रों के अनुसार रोहित शर्मा बोले, ‘मैं अगले कुछ महीनों तक कप्तानी करना चाहता हूं और तब तक बोर्ड भविष्य के कप्तान को चुन सकते हैं। आप जिसे भी चुनेंगे उसे मेरा पूरा सर्मथन रहेगा।’ गौरतलब है कि रोहित शर्मा फरवीर और मार्च में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी तक वनडे टीम की कप्तानी करेंगे।

खबरों के अनुसार जहां एक तरफ बीसीसीआई के पदाधिकारी बुमराह को कैप्टन के तौर पर एक अच्छा विकल्प देखते हैं, वहीं दूसरी तरफ वो बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड के कारण चिंतित हैं। हाल ही में बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इस वजह से वो अब चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज के मुकाबले मिस कर सकते हैं।

Previous post

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराया।

Next post

रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में ओम इलेवन व पीएसएफए जूनियर विजयी

Post Comment