Loading Now
×

टर्निंग प्वायंट अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट 10 जून से 

पटना, 5 जून। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे सरदार पटेल स्कूल क्रिकेट फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित होने वाले टर्निंग प्वायंट कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट आगामी 10 जून से कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने दी।

उन्होंने फेस्टिवल के अंतर्गत अंडर-12 कैटेगरी का फाइनल हो चुका है। अंडर-13 और अंडर-15 के मुकाबले अभी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान पुरस्कारों की बारिश होगी। विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैच ऑफ द मैच, टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट उदीयमान प्लेयरों को पुरस्कृत किया जायेगा।

टूर्नामेंट के संबंध में विशेष जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 और नवीन कुमार से मोबाइल नंबर 9113311313 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment