किलकारी को ध्यानचंद बॉल बैडमिंटन का दोहरा खिताब
- महंत हनुमान शरण व रघुनाथ बालिका विद्यालय को तीसरा स्थान
पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से किलकारी बिहार बाल भवन के बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर खेल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत खेली जा रही 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों का दोहरा खिताब किलकारी को प्राप्त हुआ।

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में किलकारी पटना ने बाढ़ को 39-37,35-21 से पराजित किया जबकि बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में किलकारी पटना ने बाढ़ को 33-35,35-27 से पराजित कर दोहरा खिताब पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में महंत हनुमान शरण विद्यालय,मैनपुरा व बालक म.वि.मुसलहपुर को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ जबकि बालिका वर्ग में रघुनाथ बालिका विद्यालय व बापू स्मारक बालिका विद्यालय को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में किलकारी पटना की ओर से सौरभ, अनोखे लाल,अनिकेत,रौनक ने व बाढ़ की ओर से कुंदन,गौरव, कौशल ने तथा बालिका वर्ग में किलकारी की ओर से खुशी,रौशनी,स्वाती,अनन्या ने व बाढ़ की ओर से रिया,स्नेहा,सुहानी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बालक म.वि.मुसलहपुर के सूर्या कुमार व बाढ़ के कुंदन कुमार को एवं बालिका वर्ग में किलकारी की खुशी कुमारी व बाढ़ की रिया कुमारी को दिया गया। बेस्ट बैंड पार्टी का पुरस्कार मुस्लिम हाई स्कूल अशोक राजपथ को दिया गया। निर्णायक की भूमिका सतीश कुमार,राहुल कुमार,रोहित कुमार ने निभाया।
फाइनल मैच के उपरांत खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ-सह-बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भव्य इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग की सचिव-सह-बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की संयुक्त सचिव अनामिका पासवान,किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार ने किया। अतिथियों का स्वागत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव रंजन गुप्ता ने किया। मंच संचालन संयुक्त सचिव मिताली मित्रा एवं सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन ने किया।
इस अवसर पर राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजक डॉ.अरुण दयाल,सदस्य पुष्कर देव,किलकारी के प्रमंडलीय प्रभारी वेद प्रकाश,जितेन्द्र कुमार,सृष्टि कुमारी,प्राचार्या इंदु कुमारी,शारीरिक शिक्षक शिव नारायण पाल,अक्षय कुमार,पंकज सिंह,मनीष सिंह,राज कुमार,सुनील कुमार,शिव शंकर पाल,अशोक शर्मा,राजेश यादव,रंजन कुमार वर्मा,प्राचार्य दीपक कुमार,अनुपमा मोहन सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।



Post Comment