Loading Now
×

मिजोरम की रणजी टीम पहुँची पटना,लाइजनिंग ऑफिसर रूपक कुमार ने किया स्वागत

पटना, 12 नवंबर 2025: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के प्लेट ग्रुप के पांचवें मुकाबले के लिए मिजोरम की रणजी टीम आज पटना पहुंच गई। टीम के आगमन पर जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लाइजनिंग ऑफिसर रूपक कुमार ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

मिजोरम की टीम में कुल पंद्रह खिलाड़ी और पाँच सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। टीम अपना पाँचवां मुकाबला 16 नवंबर से बिहार के खिलाफ पटना के मोईन-उल-हक स्टेडियम में खेलेगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सीजन के इस चरण में हर जीत अंक तालिका में अहम स्थिति तय करेगी।

 

बीसीए की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिजोरम टीम 14 और 15 नवंबर को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी, जो मोईन-उल-हक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। अभ्यास सत्रों के दौरान दोनों टीमों के बीच मैदान की परिस्थिति और रणनीतिक तैयारी को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने मिजोरम टीम का स्वागत करते हुए कहा कि इस मैच के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में बिहार का अब तक का प्रदर्शन प्रभावी रहा है और टीम अपने घरेलू मैदान पर इस मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी।

Post Comment