देवघर। देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आगामी देवघर प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन के सफल आयोजन को लेकर के.के.एन. स्टेडियम स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष के.के. ठाकुर ने की। बैठक में आगामी डीपीएल सीजन के आयोजन, खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी डीपीएल सीजन का आयोजन संभावित रूप से 13 दिसंबर से शुरू होगा, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 5 दिसंबर को संपन्न कराया जाएगा। लीग को सफल, व्यवस्थित एवं रोमांचक बनाने को लेकर भी विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा, अनिल झा, नीरज सिन्हा, संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, अरविंद किस्कू, इफ्तिखार शेख, आलोक राजहंस, राजेश श्रृंगारी, सुभाष मिश्रा, मोहित मिश्रा, अमरेंद्र, सनी सान्याल, राजेश दुबे, तरुण कुमार एवं अभिषेक आनंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share this content: