पटना : ALPHA U-14 CUP 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट ALPHA ग्राउंड, बलुआ,पटना में आज दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में पहले मुकाबले में अल्फ़ा क्रिकेट अकादमी कांकड़बाग ने उषा मार्टिन वर्ल्ड स्कूल को 5 विकेट से तो वही दूसरे मुकाबले में डरोना स्पोर्ट्स अरेना ने उषा मार्टिन इंटरनेशनल स्कूल को 113 रन से हराया।

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई उषा मार्टिन की टीम ने 9 ओवर में सिर्फ़ 41 रन बनाकर ढेर हो गया जिसमे शुवम सिंह ने 10 रन सबसे अधिक बनाया। गेंदबाजी में अल्फ़ा क्रिकेट अकादमी के प्रियांशु को 5 व मोहित ने 4 विकेट झटके।
जबाब में अल्फ़ा क्रिकेट अकादमी की टीम 8.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे एनियान ने नाबाद 14 रन बनाया। गेंदबाजी में उषा मार्टिन की टीम के श्रेय सतीश व कुंदन ने 2-2 विकेट झटके।

डरोना स्पोर्ट्स अरेना ने उषा मार्टिन इंटरनेशनल स्कूल को 113 रन से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुई डरोना स्पोर्ट्स अरेना की टीम 20 ओवर में 168 रन 6 विकेट खोकर बनाया। जिसमे टीम के लिए हर्ष राज नाबाद 47 रन और ओम मिश्रा ने 47 रन बनाए। उषा मार्टिन ने रविषेक को 3 विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी उषा मार्टिन की टीम ने 10.3 ओवर में 55 रन पर ढेर हो गई जिसमे विवान रॉय ने 16 रन बनाए।गेंदबाजी में डरोना स्पोर्ट्स अरेना के कृष्णा 3, पुण्या व हार्दिक 2-2 विकेट झटके।

Share this content: