पटना 17 अक्टूबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने नागालैंड में 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की सीनियर महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है।
घोषित टीम की कप्तानी प्रगति सिंह को सौंपी गई है, जबकि अंशु अपूर्वा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में यशिता सिंह, श्रुति गुप्ता, भाव्या, आर्या सेठ, रचना सिंह, प्रीति प्रिया, तेजस्वी, प्रीती कुमारी, खुशी गुप्ता, हर्षिता भारद्वाज, अपूर्वा कुमारी, नूतन सिंह और वैदेही यादव को शामिल किया गया है।

टीम में विकेटकीपर के रूप में श्रुति गुप्ता और भाव्या को जगह दी गई है। इसके अलावा पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है, जिनमें कोमल कुमारी, निक्की कुमारी, प्रिया, कुमारी निष्ठा और प्रीति कुमारी शामिल हैं।
टीम के सहयोगी स्टाफ में मुख्य कोच के रूप में मारिया क्लारे, सहायक कोच राखी सिन्हा, फिजियो के रूप में जूरी दत्ता और ट्रेनर के रूप में अनु कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार की टीम आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

Share this content: