Home Bihar अनिक शतक से चुके पर सीएबी द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल में

अनिक शतक से चुके पर सीएबी द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल में

करुणा किंग्स ने श्रीराम खेल मैदान को आठ रन से हराया

by Khelbihar

पटना: सीएबी ग्राउंड पर चल रहे द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में करुणा किंग्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में करुणा किंग्स ने श्रीराम खेल मैदान को आठ रन से हराया. दिन का दूसरा मैच प्री क्वार्टरफाइनल खेला गया, जिसमे सीएबी ने जिग जैग क्रिकेट एकेडमी, बक्सर को 150 रन से करारी शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. सीएबी की जीत के हीरो अनिक रहे, जिन्होंने 98 रन की शानदार पारी खेली।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 अनिक शतक से चुके पर सीएबी द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल में

आठ रन से जीती करुणा किंग्स

पहले मैच में टॉस जीतकर श्रीराम खेल मैदान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी करुणा किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 88 रन बनाए। आरव ने 26 और अभिषेक ने 12 रन का योगदान दिया। टीम के स्कोर में 25 अतिरिक्त रन भी अहम रहे। श्रीराम की ओर से हरिओम ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। 89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीराम खेल मैदान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर बल्लेबाज विशेष शिवा ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। करुणा किंग्स की ओर से कप्तान प्रतीक शर्मा और दीपक ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार गेंदबाजी के लिए प्रतीक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 अनिक शतक से चुके पर सीएबी द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल में

अनिक का जमकर चला बल्ला

दिन के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने 21 ओवर में चार विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अनिक ने 40 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 98 रन बनाए। वह शतक से महज दो रन दूर रह गए। विकेटकीपर बल्लेबाज विवेक कुमार ने 41 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के जड़ते हुए 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

IMG-20260501-WA0009 अनिक शतक से चुके पर सीएबी द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल में

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिग जैग क्रिकेट एकेडमी, बक्सर की टीम सीएबी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 12.3 ओवर में महज 61 रन पर आउट हो गई। सीएबी की ओर से रेयान झा ने तीन ओवर में तीन विकेट और आर्यन सिंह ने दो ओवर में दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस तरह सीएबी ने 150 रन की बड़ी जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े