खगड़िया: जिला क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 सुपर डिवीजन के ग्रुप B के पहले मुकाबले में त्रिवेणी क्रिकेट क्लब क्रिकेट को जननायक कर्पूरी ठाकुर क्रिकेट क्लब ने 6 रनों से रोमांचक मुकाबले में हराया।

टॉस त्रिवेणी क्रिकेट क्लब के कप्तान शुभम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, निर्धारित 35 ओवर के मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी जननायक कर्पूरी ठाकुर क्रिकेट क्लब ने कुल 240 रन बनाए! जननायक कर्पूरी ठाकुर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आदित्य सिंह ने खगड़िया जिला क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 का पहला शानदार शतक लगाते हुए कुल 125 रन नॉट आउट बनाए तथा रोशन 36 एवं विकास में 25 रनों का योगदान दिया! त्रिवेणी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज तबरेज़ ने 3 विकेट एवं प्रीतेश,मुकेश एवं करण ने एक एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी त्रिवेणी क्रिकेट क्लब की टीम 33.2 ओवर मे सभी विकेट खोकर 234 रन ही बना सकी! इस तरह त्रिवेणी क्रिकेट क्लब की टीम 6 रनो से मैच हार गई! त्रिवेणी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आशीष ने सर्वाधिक 85 रन बनाएं तथा अनिमेष ने 38 रन एवं सौरव ने 21 रनों का योगदान दिया! जननायक कर्पूरी ठाकुर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज आशीष जायसवाल ने 4 विकेट लेकर के विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी तथा सौरभ ने दो विकेट लिए! जननायक कर्पूरी ठाकुर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आदित्य सिंह को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अंपायर की भूमिका में मनोहर कुमार एवं विनोद झा थे तथा स्कोरऱ अंकुश कुमार थे! कल का मुकाबला सुपर डिवीजन के ग्रुप ए का अंतिम लीग मैच सनी जेंट्स क्रिकेट क्लब बनाम माही क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा!
Share this content: