Home Bihar बिहार राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता संपन्न,ताब्शीर आलम बने बिहार शतरंज के नए बादशाह

बिहार राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता संपन्न,ताब्शीर आलम बने बिहार शतरंज के नए बादशाह

ताब्शीर आलम बने बिहार शतरंज के नए बादशाह

by Khelbihar

पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय “बिहार राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता” का आज शाम रोमांचक समापन हो गया है। नौ चक्रों तक चले इस कड़े मुकाबले में राज्यभर के बेहतरीन खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नौ चक्रों की समाप्ति के पश्चात पटना के मोहम्मद ताब्शीर आलम ने 8 अंकों के साथ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 बिहार राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता संपन्न,ताब्शीर आलम बने बिहार शतरंज के नए बादशाह

प्रतियोगिता के अंतिम (नौवें) चक्र के मुकाबले बेहद संघर्षपूर्ण रहे, जहाँ शीर्ष बोर्डों पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।बोर्ड 1 पर प्रनीत सिन्हा (मुजफ्फरपुर) और मो. ताब्शीर आलम (पटना) के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक संघर्ष के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ। साढ़े सात अंकों के साथ खेल रहे तबशीर आठ अंक के साथ विजेता घोषित किए गए।

वहीं बोर्ड 2 पर किशन कुमार (बेगूसराय) ने शानदार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शुभम कुमार (खगड़िया) को पराजित कर साढ़े सात अंकों के साथ उपविजेता की उपाधि हासिल की। तबशीर के साथ मुकाबलें कों बराबरी पर रखनेवाले मुजफ्फरपुर के युवा खिलाड़ी प्रनीत ने सात अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

सभी विजेता खिलाड़ियों को आज के पारितोषिक वितरण समारोह में आये मुख्य अतिथि पूर्व बिहार सरकार मंत्री माननीय सुरेश शर्मा और मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अमिताभ चंद्रा ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया ।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 बिहार राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता संपन्न,ताब्शीर आलम बने बिहार शतरंज के नए बादशाह

मंच का संचालन सचिव हिमांशु कुमार ने किया 

इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार, उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार, राकेश कुमार त्रिवेदी, आभाष कुमार उसके बाद संयुक्त सचिव सुनील कुमार,मनीष कुमार और सदस्य राघवेंद्र कुमार प्रशांत कुमार, विजय कुमार , मुख्य निर्णायक नंदकिशोर श्रीवास्तव, आलोक प्रियदर्शी , दामोदर कुमार,चन्द्र राज, प्रत्यूष कुमार, अंकित कुमार मिश्रा एवं अजय कुमार मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थें।

IMG-20260501-WA0009 बिहार राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता संपन्न,ताब्शीर आलम बने बिहार शतरंज के नए बादशाह

प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थानों पर आए विजेताओं की सूची इस प्रकार है: 

स्थान नाम अंक जिला

1 तब्शीर आलम 8 पटना

2 किशन कुमार 7.5 बेगूसराय

3 प्रणीत सिन्हा 7 मुजफ्फरपुर

4 भूपनाथ 7 दरभंगा

5 रूपेश बी रामचन्द्र 7 पटना

6 विजय कुमार 7 पटना

7 विपल सुभाषी 6.5 पटना

8 विवेक शर्मा 6.5 पटना

9 सुधीर कुमार सिन्हा 6.5 पटना

10 देवांश केशरी 6.5 पटना

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े