पटना, 18 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप, जो बहादुरगढ़ (हरियाणा) में आयोजित हुई, में बिहार के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक प्राप्त किए।
चैंपियनशिप में बिहार के तैराक श्री बिजेन्द्र राय (बक्सर) ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं मुरारी मोहन शर्मा (पटना) ने 50 मीटर एवं 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक तथा 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया।

दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं पेफी बिहार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन बांकिपुर क्लब में किया गया। इस अवसर पर बिहार तैराकी संघ की अध्यक्ष विभा कुमारी ने दोनों खिलाड़ियों को अंगवस्त्र एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में बिहार तैराकी संघ के उपाध्यक्ष नवेदेश्वर शुक्ला, अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, मनीष कुमार, अविनाश कुमार, निशिकान्त राय, पेफ़ी स्पोर्ट्स बिहार कॉर्डिनेटर हरिमोहन सिंह, अशोक कुमार सहित कई तैराक, खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share this content: