Home Uncategorized अररिया जिला क्रिकेट लीग में डी सी ए ग्रीन ने 41 रन से जीते

अररिया जिला क्रिकेट लीग में डी सी ए ग्रीन ने 41 रन से जीते

by Khelbihar

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 7 वाँ मैच डी सी ए ग्रीन और इंडस स्पॉटिंग क्लब ए के बीच खेला गया । डी सी ए ग्रीन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे 9 विकेट खोकर 179 रन ही बना पाई ।

डी सी ए ग्रीन की तरफ से खेलते हुए गुलशन ने 51 रन, अक्षय ने 46 और अंकित ने 20 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।इंडस स्पॉटिंग क्लब ए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रविशंकर ने 3 विकेट, अरविंद ने 2 विकेट और विजय ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी इंडस स्पॉटिंग क्लब ए की टीम 28.1 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई ।इंडस स्पॉटिंग क्लब ए की तरफ से खेलते हुए तन्मय ने 38 रन, अरविंद ने 32 रन और एहतेशाम ने 14 रन का योगदान दिया । डी सी ए ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित कुमार ने 3 विकेट, अंकित सिंह ने 2 विकेट और संगम ने 1 विकेट चटकाए ।

इस तरह से यह मैच मे डी सी ए ग्रीन ने 41 रन से जीत दर्ज की।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार डी सी ए ग्रीन के गुलशन को दिया गया । इस मैच में अंपायर की भूमिका में अश्वनी कुमार तथा मनीष कुमार मन्नू थे।

इस अवसर बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश जयसवाल, जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्री सत्येंद्र नाथ शरण, शादाब शमीम, विवेक प्रकाश, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

कल का मैच

इंडस स्पॉटिंग क्लब बि और एफ सी ए ए, फारबिसगंज के बीच होगा ।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े