Loading Now
×

लालगंज क्रिकेट क्लब ने शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया

बक्सर 25 मार्च:  जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में लालगंज क्रिकेट क्लब ने शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने मात्र 17.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 118 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें राजेश राय ने 27, इरफान ने 15, प्रभास ने 11, तथा समरू ने 10 रन का स्कोर बनाया। शेष बल्लेबाज 2 अंक में पहुंचने में नाकाम रहे ।अतिरिक्त के रूप में 39 रन बने।लालगंज क्रिकेट क्लब की तरफ से अमन ने 24 रन देकर 3,जबकि कुंदन एवं विशाल ने दो-दो तथा शशि एवं मिहिर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

119 रन के लक्ष्य को लालगंज क्रिकेट क्लब ने 16.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिसमें सन्नी ने सर्वाधिक 45 रन ,मिहिर ने 30 तथा विशाल ने नाबाद 28 रन का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 17 रन बने। शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब की तरफ से चंचल ने , बिट्टू ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच में अंपायर मृत्युंजय गोस्वामी तथा धनंजय कुमार थे। एवं स्कोरर विक्रम कुमार थे।

मैच के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय के अलावे फरह अंसारी,पंकज वर्मा, राजेश यादव ,मनीष कुमार,आशीष कुमार इत्यादि मौजूद थे।कल का मैच विराट क्रिकेट क्लब, बक्सर बनाम सम्राट क्रिकेट क्लब ढेका के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 − 1 = ?