Loading Now
×

झारखंड इंटर डिस्टिक अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकुड़ विजयी

देवघर: झारखंड इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 प्लेट ग्रुप का मैच आज बुधवार को ग्राउंड (B) चटर्जी ग्राउंड में लातेहार वर्सेस पाकुड़ के बीच खेला गया जिसमें पाकुड़ ने लातेहार को 8 विकेट से हराया

टॉस जीतकर लातेहार ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 50 ओवर के मैच में लातेहार की पूरी टीम 17 ओवर 5 गेंद में सभी विकेट खोकर 73 रन बना सकी लातेहार के तरफ से राजा बाबू ने 18 गेंद खेलकर 2 चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाया वही हर्ष कुमार ने 23 गेंद खेलकर 1 चौके की मदद से 7 रन बनाया पाकुड़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंशुमन मिश्रा ने चार और इमरान अंसारी चार विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकुर टीम ने 12 ओवर 5 गेंद में ही 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली पाकुड़ के तरफ से सेबस्तीन सोरेन 27 गेंद खेलकर 5 चौकों की मदद से 24 रन बनाए सिंटू कुमार यादव ने 32 गेंद खेलकर 3 चौकों की मदद से 17 रन बनाया लातेहार के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन सोनी ने एक विकेट लिया।

आज के मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पाकुड़ के अंशुमन मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में जेएससीए के इफ्तिखार शेख और ओम प्रकाश राय थे और स्कोरर में दीपक सेठी और और ऑब्जर्वर में सुब्रतो घोष थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 5 = ?