Home Uncategorized दुमका जिला के तीन अंडर 19 खिलाड़ियों के चयन से खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल

दुमका जिला के तीन अंडर 19 खिलाड़ियों के चयन से खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल

by Khelbihar
IMG-20250712-WA0003-585x564 दुमका जिला के तीन अंडर 19 खिलाड़ियों के चयन से खिलाड़ियों में हर्ष का माहौलIMG-20250712-WA0002-585x815 दुमका जिला के तीन अंडर 19 खिलाड़ियों के चयन से खिलाड़ियों में हर्ष का माहौलIMG-20250712-WA0001 दुमका जिला के तीन अंडर 19 खिलाड़ियों के चयन से खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल

दुमका : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा राज्य के अंडर 19 खिलाड़ियों के लिए दिनांक 16.7.25 से 25.7.25 तक फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया है। उक्त कैंप में शामिल होने के लिए राज्य के शॉर्टलिस्टेड अंडर 19 खिलाड़ियों  की सूची जारी की गई है।

जिसमें दुमका जिले के तीन खिलाड़ियों 1. चैतन्य वीर, 2. विभु कुमार एवं 3. लक्ष्मण यादव को चयनित किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को 15.7.25 को धुर्वा रांची स्थित स्टेडियम में रिपोर्ट करने हेतु निर्देशित किया गया है।  जिला क्रिकेट संघ, दुमका ने कैंप हेतु चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

IMG-20260501-WA0009 दुमका जिला के तीन अंडर 19 खिलाड़ियों के चयन से खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल

संघ के सचिव श्री भास्कर अजित सिंह ने बताया कि JSCA द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को उनके ओवर ऑल प्रदर्शन के आधार पर फिटनेस कैंप में चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी उत्साहित हैं तथा उनके अलावे जिला के अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों में भी हर्ष का माहौल है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े