Home Bihar U-19-womens: केरल ने बिहार को 9 विकेट से हराया

U-19-womens: केरल ने बिहार को 9 विकेट से हराया

by Khelbihar

पटना: विजयनगरम के विज्जी स्टेडियम में महिलाओं के U-19 आयु वर्ग की एक दिवशीय टूर्नामेंट में बिहार को केरल से नौ विकेट से हार का सामना करना परा। बिहार की टीम टॉस जीतकर 35.4 ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गई। बिहार की ओर से वैदेही ने 35, अंजली ने 10, अंजली पंडित ने 12 रन और हर्षिता ने 14 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। केरल की ओर से नेवेध्यमोल ने 3/25, आशिमा 2/5 नैया नाजनीन और अनस्वरा ने क्रमश: 6 और 8 रन देकर 1-1 विकेट लिया।

केरल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए  20 ओवर में एक विकेट खोकर जीत को हासिल कर लिया। केरल की ओर से आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी दिया गिरीश रही, जिसे 26 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रिशु ने आउट किया, जबकि   उर्वशी 44 रन और अनन्या 15 रन पर नाबाद रही।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े