Home Bihar मंजू देवी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 25 अक्टूबर से।

मंजू देवी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 25 अक्टूबर से।

by Khelbihar

पटना 16 अक्टूबर। स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी ग्राउंड) पर 25 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा हैं मंजू देवी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट। नन्हें क्रिकेटर को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका होगा। यह जानकारी क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) के निदेशक सह युवा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल ने दी।

सीएबी के निदेशक अमिकर दयाल ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट अकादमी ऑफ़ बिहार (CAB ) कर रही हैं और इस टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी।भाग लेने वाली टीमों को फॉर्म के साथ सभी खिलाड़ियों का आधार कार्ड की फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैच ऑफ द मैच, टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट उदीयमान प्लेयरों को पुरस्कृत किया जायेगा।

टूर्नामेंट भाग लेने या इसके संबंध में विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर :+918292832111 पर मुकेश कुमार से सम्पर्क कर सकते हैं।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 मंजू देवी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 25 अक्टूबर से।
file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 मंजू देवी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 25 अक्टूबर से।
IMG-20260501-WA0009 मंजू देवी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 25 अक्टूबर से।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े