SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 में टर्फ अरेना ने Infinity Cricket Club को 122 रनो से हराया।
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 (2025-26) के पांचवे संस्करण का उद्घाटन मुकाबला Infinity Cricket Club, पटना और टर्फ अरेना, पटना के बीच खेला गया जिसमें टर्फ अरेना की टीम ने Infinity Cricket Club को 122 रनो से हराया।
इसस पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन फाउंडेशन के महासचिव शंकर राॅय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक अरविन्द सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह, प्रिंस कुमार और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।

आज का पहला मैच टर्फ अरेना बनाम Infinity Cricket Club के बीच खेला गया। टर्फ अरेना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 164 रन 5 विकेट पर बनाई। टर्फ अरेना के लिए सर्वाधिक अर्नव राज 77 रन और अमन ने 26 रन बनाए। अर्नव ने 3 ओवर में 20 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाएं। वहीं ईशांत ने 1 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी Infinity Cricket Club 18.4 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 42 रन ही बना पाई। अभय ने 12 रन बनाये। वहीं अर्नव और अंकुश ने दो-दो विकेट लिए। विजेता टीम के अर्नव राज को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
टर्फ अरेना : 20 ओवर में 164 रन पर 5 विकेट, अर्नव राज 77, अमन 26, अर्पित 17, अतिरिक्त 26, अर्नव 2/20, ईशांत 1/26।
Infinity Cricket Club: 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 42 रन, अभय 12 अतिरिक्त 23, अर्नव राज 2/2, अंकुश 2/1, समर 1/3.
Share this content:



Post Comment